भारत विकास परिषद “युगल संस्कार” शाखा का अधिष्ठापन, रोमा बंसल बनीं अध्यक्ष
भारत विकास परिषद की “युगल संस्कार” शाखा के नवीन सत्र 2026–27 का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

आगरा। समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद की “युगल संस्कार” शाखा के नवीन सत्र 2026–27 का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिशन में अधिष्ठापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. तरुण शर्मा, केशव दत्त गुप्ता, प्रमोद सिंघल, सीए प्रवीन गर्ग, गुंजन अग्रवाल, शाखा के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, वित्तीय सचिव अमित गुप्ता तथा संयोजक अनुराग बंसल ने उपस्थित होकर नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नवीन कार्यकारिणी का विधिवत अधिष्ठापन किया गया। इसमें रोमा बंसल ने अध्यक्ष, दिशा अग्रवाल ने सचिव तथा सांची गोयल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। साथ ही महिला संयोजिका के रूप में मिल्की अग्रवाल ने भी दायित्व संभाला।
अध्यक्ष रोमा बंसल ने दायित्व ग्रहण करते हुए कहा कि परिषद की यह शाखा सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक जागरण और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
शाखा के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने नई कार्यकारिणी से समाज हित में और अधिक प्रभावी कार्यों की अपेक्षा जताई गई।
कार्यक्रम में नितेश अग्रवाल, आशीष गोयल, गौरव अग्रवाल, राहुल बंसल, शिखा दुबे, शुभम अग्रवाल, शशांक गुप्ता, काजल अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, डिंपल गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


