महिला आरक्षण लागू कराने को महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान शुरू

Spread the love

महिला आरक्षण लागू कराने को महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान शुरू

आगरा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में आगरा मंडल में महिला सशक्तिकरण को लेकर पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण 2023 को जल्द लागू करने का दबाव बनाना है।

 

इस दौरान महिलाओं से पोस्टकार्ड भरवाए गए, जिन्हें डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री निवास भेजा जाएगा। अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर समर्थन जताया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व नम्रता दान ने किया, जबकि संचालन सत्येंद्र कैंम ने किया। अभियान में मुख्य रूप से बंटी रंगरेज सहित क्षेत्र की कई महिलाओं ने सहभागिता निभाई और पोस्टकार्ड भरकर प्रधानमंत्री निवास भेजने का कार्य किया।